लोगों की राय

बी ए - एम ए >> फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

यूनिवर्सिटी फास्टर नोट्स

प्रकाशक : कानपुर पब्लिशिंग होम प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :136
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 307
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी. ए. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) शिक्षाशास्त्र के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-प्रश्नोत्तर

प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे? वैदिक काल में प्रचलित शिक्षा के मुख्य गुण एवं दोष बताइए।

अथवा

प्राचीन भारतीय शिक्षा के कम से कम पाँच महत्त्वपूर्ण आदर्शों का उल्लेख कीजिए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के लिए उनकी उपयोगिता बताइए।

उत्तर-

वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श

डॉ. अल्तेकर के शब्दों में, "ईश्वर भक्ति तथा धार्मिकता की भावना, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्त्व का विकास, नागरिक तथा सामाजिक कर्त्तव्यों का पालन, सामाजिक कुशलता की उन्नति और राष्ट्रीय संस्कृति का संरक्षण एवं प्रसार प्राचीन भारत में शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श थे।" यद्यपि डॉ. अल्तेकर के उक्त विचार से आज के सभी शिक्षाविद सहमत हैं। तथापि वैदिककालीन शिक्षा के उद्देश्य, शिक्षा के स्वरूप तथा उसकी गम्भीरता से यह स्पष्ट एहसास होता है कि तत्कालीन शिक्षा के उक्त उद्देश्यों के साथ-साथ एक अति महत्त्वपूर्ण उद्देश्य तथा आदर्श ज्ञान का विकास था। तत्कालीन शिक्षा के उद्देश्यों को हम निम्नांकित शीर्षकों के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं-
1. स्वास्थ्य का संरक्षण एवं संवर्द्धन - वैदिककालीन शिक्षा का एक अन्य महत्त्वपूर्ण उद्देश्य मोक्ष की प्राप्ति है और मोक्ष की प्राप्ति के लिए सबसे पहली आवश्यकता है - स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन। यही कारण है कि तत्कालीन गुरुकुलों में शिष्यों के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर विशेष ध्यान दिया जाता था। ब्रह्ममुहूर्त में उठना, दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर व्यायाम करना, सादा भोजन करना, वासना से दूर रहना, उचित आचार-विचार की ओर उन्मुख रहना, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का पालन करना, काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहना इत्यादि की शिक्षा बालकों को स्वास्थ्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से दी जाती थी।
2. सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्त्तव्यों का बोध एवं पालन-वैदिक काल में राष्ट्रीयता की भावना का अत्यधिक सम्मान तथा महत्त्व था। यही कारण है कि वैदिककालीन शिक्षा शिष्यों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्यों का ज्ञान कराती थी साथ ही उनके पालन के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाता था। गुरुकुलकालीन शिक्षा पूर्ण होने के उपरान्त होने वाले समावर्तन समारोह में गुरु अपने शिष्यों को उपदेश देते थे जिसमें वे छात्रों को माता-पिता की सेवा करने, समाज की सेवा करने, गृहस्थ जीवन के कर्त्तव्यों का पालन करने तथा पितृ ऋण एवं देव ऋण से मुक्त होने का उपदेश देते थे।
3. संस्कृति का संरक्षण एवं विकास-वैदिक काल में शिक्षा का एक उद्देश्य अपनी संस्कृति का संरक्षण विकास एवं हस्तान्तरण करना भी था। उस काल में गुरुकुलों की सम्पूर्ण कार्य पद्धति अर्थात् रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज और मूल्य सभी धर्म प्रधान थे। स्त्रियों को भी वेदों की शिक्षाएँ दी जाती थीं। लोग गृहस्थ आश्रम के जीवन-यापन के उपरान्त वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश करते थे, जहाँ वे जंगलों में भी चिन्तन, मनन तथा निदिध्यासन करते थे। इससे देश की संस्कृति का संरक्षण तथा विकास होता रहा।
4. नैतिक एवं चारित्रिक विकास-वैदिक काल में चरित्र निर्माण से तात्पर्य मनुष्य को धर्म सम्मत आचरण में प्रशिक्षित करने से लिया जाता था। उसके आहार-विहार तथा आचार-विचार को धर्म के आधार पर उचित दिशा देने से लिया जाता था। उस समय बच्चों के नैतिक एवं चारित्रिक विकास के लिए उन्हें प्रारम्भ से ही धर्म और नीतिशास्त्र की शिक्षा दी जाती थी।
5. जीविकोपार्जन एवं कला-कौशल की शिक्षा-वैदिककालीन शिक्षा में ज्ञान आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ जीविकोपार्जन एवं कला-कौशल की शिक्षा की उत्तम व्यवस्था का प्रबन्ध था क्योंकि उस काल की शिक्षा का एक उद्देश्य शिष्यों को स्वावलम्बी बनाने का तथा कला-कौशलों के ज्ञान का विकास करने का भी था। प्रारम्भिक वैदिक काल में शिष्यों को उनकी योग्यतानुसार कला-कौशलों की शिक्षा दी जाती थी। जबकि उत्तर वैदिक काल में यह कर्म एवं योग्यता पर आधारित एवं शिक्षा जन्म आधारित वर्ण व्यवस्था में बदल गयी थी जिसमें ब्राह्मणों को कर्म काण्ड, आध्यात्म, अध्ययन, अध्यापन, क्षत्रियों को शासन कार्य, युद्ध कौशल, वैश्यों को कृषि, पशुपालन एवं वाणिज्य की शिक्षा दी जाने लगी थी।

वैदिक शिक्षा के गुण

वैदिक शिक्षा प्रणाली के प्रमुख गुण निम्नलिखित थे -
1. वैदिककालीन शिक्षा निःशुल्क थी। गुरुकुलों में शिष्यों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था। उनके आवास, वस्त्र तथा भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क होती थी वैदिक काल की शिक्षा पर होने वाले व्यय की पूर्ति राज, धनाढ्य लोगों तथा भिक्षाटन एवं गुरु दक्षिणा से की जाती थी।
2. वैदिककालीन शिक्षा के उद्देश्य एवं अर्थ व्यापक थे। वैदिककालीन शिक्षा द्वारा मनुष्यों का शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक तथा आध्यात्मिक विकास किया जाता था।
3. वैदिककालीन शिक्षा की पाठ्यचर्या व्यापक थी। वैदिक काल में मनुष्य के प्राकृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक तीनों पक्षों के विकास पर बल दिया जाता था और इसके लिए शिक्षा की पाठ्यचर्या में भौतिक तथा आध्यात्मिक दोनों प्रकार के विषयों को सम्मिलित किया गया था।
4. वैदिककालीन शिक्षा में उत्तम शिक्षण विधियों का प्रयोग किया जाता था। अनुकरण, व्याख्यान, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तर, तर्क, विचार-विमर्श, चिन्तन, मनन, सिद्धिध्यासन, प्रयोग एवं अभ्यास, नाटक एवं कहानी इत्यादि वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक विधियों का विकास किया जा चुका था। "
5. वैदिक काल में गुरु तथा शिष्यों का जीवन अत्यन्त संयमित एवं अनुशासित होता था। उनकी जीवन शैली सादा जीवन, उच्च विचार पर आधारित थी।
6. वैदिककालीन शिक्षा में गुरु तथा शिष्यों के मध्य मधुर सम्बन्ध थे। दोनों के मध्य स्नेह तथा श्रद्धा का सम्बन्ध था। दोनों एक-दूसरे के प्रति त्याग की भावना रखते थे। गुरु तथा शिष्यों के बीच मानस पिता-पुत्र के सम्बन्ध थे।
7. वैदिककालीन शिक्षा में गुरुकुलों का पर्यावरण अति उत्तम था। गुरुकुल प्रकृति की स्वच्छ वातावरण से युक्त स्थलों में होते थे जहाँ जन कोलाहल नहीं था तथा जल तथा वायु शुद्ध प्राप्त होती थी। 8. वैदिककालीन जीवन पद्धति संस्कार प्रधान थी। वैदिककालीन शिक्षा उपनयन संस्कार से प्रारम्भ होती थी तथा अनुशासित, मर्यादित जीवन पद्धति से शिक्षा प्राप्त करते हुए समावर्तन संस्कार से पूरी होती थी।

वैदिक शिक्षा के प्रमुख दोष

वैदिककालीन शिक्षा में यद्यपि अनेक गुण विद्यमान थे, इसके बावजूद इस शिक्षा प्रणाली में निम्नलिखित दोष भी पाए जाते थे-
1. वैदिककालीन शिक्षा में राज्य का नियन्त्रण या उत्तरदायित्व नहीं था। तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था पूर्णत: व्यक्तिगत नियन्त्रण में थी जो पूर्णतः गुरुकुलों तक सीमित थी अतः इससे जन शिक्षा की अवहेलना होती थी।
2. वैदिककालीन शिक्षा में आय की सुनिश्चित एवं विधिवत् व्यवस्था नहीं थी। यद्यपि वैदिककालीन शिक्षा का व्यय राजा, धनी लोग, भिक्षाटन तथा गुरु दक्षिणा से पूरा किया जाता था किन्तु इस सबका कोई निश्चित समय, मात्रा के न होने से असमंजस की स्थिति रहती थी।
3. वैदिककालीन शिक्षा की संरचना अमनोवैज्ञानिक थी। प्राथमिक तथ्य उच्च स्तर की शिक्षा में विभाजित शिक्षा व्यवस्था का वर्गीकरण मनोवैज्ञानिक ढंग से नहीं किया गया था।
4. वैदिककालीन शिक्षा की पाठ्यचर्या अव्यवस्थित तथा अलग-अलग थी। यद्यपि शिक्षा की पाठ्यचर्या अत्यन्त व्यापक थी किन्तु भिन्न-भिन्न गुरुकुलों की पाठ्यचर्या भी भिन्न-भिन्न थी।
5. वैदिककालीन शिक्षा में रटने पर विशेष बल दिया जाता था। यद्यपि उस समय उत्तम शिक्षण विधियों का विकास हो चुका था किन्तु लिखने की समुचित व्यवस्था का अभाव होने के कारण रटने पर विशेष बल दिया जाता था।
6. वैदिककालीन शिक्षा की अनुशासन व्यवस्था अत्यन्त कठोर थी। उस समय अनुशासन से तात्पर्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक तीनों प्रकार के संयम से लिया जाता था। आहार-विहार तथा आचार-विचार की शुद्धता तथा ब्रह्मचर्य व्रत के पालन पर विशेष जोर दिया जाता था।
7. वैदिककालीन शिक्षा में स्त्री शिक्षा की समुचित शिक्षा का अभाव था। यूँ तो वैदिककाल में स्त्रियों की शिक्षा पर रोक नहीं थी तथा कुछ विदुषी महिलाएँ भी थीं किन्तु उनकी संख्या अत्यन्त न्यून थी।
8. वैदिककालीन शिक्षा में धार्मिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता था। वैदिककालीन शिक्षा धर्म प्रधान एवं कर्मकाण्ड पर आधारित थी जिसे एक वर्ग विशेष के लोगों का एकाधिकार माना जाता था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- वैदिक काल में गुरुओं के शिष्यों के प्रति उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा में गुरु-शिष्य के परस्पर सम्बन्धों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु यह किस सीमा तक प्रासंगिक है?
  4. प्रश्न- वैदिक शिक्षा की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा के कम से कम पाँच महत्त्वपूर्ण आदर्शों का उल्लेख कीजिए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के लिए उनकी उपयोगिता बताइए।
  6. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे? वैदिक काल में प्रचलित शिक्षा के मुख्य गुण एवं दोष बताइए।
  7. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
  8. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के प्रमुख गुण बताइए।
  9. प्रश्न- प्राचीन काल में शिक्षा से क्या अभिप्राय था? शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे?
  10. प्रश्न- वैदिककालीन उच्च शिक्षा का वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा में प्रचलित समावर्तन और उपनयन संस्कारों का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  12. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का विकास तथा आध्यात्मिक उन्नति करना था। स्पष्ट कीजिए।
  13. प्रश्न- आधुनिक काल में प्राचीन वैदिककालीन शिक्षा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
  14. प्रश्न- वैदिक शिक्षा में कक्षा नायकीय प्रणाली के महत्व की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- वैदिक कालीन शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  16. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं? शिक्षा के विभिन्न सम्प्रत्ययों का उल्लेख करते हुए उसके वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  17. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ लिखिए।
  18. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  19. प्रश्न- शिक्षा के दार्शनिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- शिक्षा के समाजशास्त्रीय सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  21. प्रश्न- शिक्षा के राजनीतिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  22. प्रश्न- शिक्षा के आर्थिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  23. प्रश्न- शिक्षा के मनोवैज्ञानिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  24. प्रश्न- शिक्षा के वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  25. प्रश्न- क्या मापन एवं मूल्यांकन शिक्षा का अंग है?
  26. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए। आपको जो अब तक ज्ञात परिभाषाएँ हैं उनमें से कौन-सी आपकी राय में सर्वाधिक स्वीकार्य है और क्यों?
  27. प्रश्न- शिक्षा से तुम क्या समझते हो? शिक्षा की परिभाषाएँ लिखिए तथा उसकी विशेषताएँ बताइए।
  28. प्रश्न- शिक्षा का संकीर्ण तथा विस्तृत अर्थ बताइए तथा स्पष्ट कीजिए कि शिक्षा क्या है?
  29. प्रश्न- शिक्षा का 'शाब्दिक अर्थ बताइए।
  30. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसकी अपने शब्दों में परिभाषा दीजिए।
  31. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  32. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
  33. प्रश्न- शिक्षा की दो परिभाषाएँ लिखिए।
  34. प्रश्न- शिक्षा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- आपके अनुसार शिक्षा की सर्वाधिक स्वीकार्य परिभाषा कौन-सी है और क्यों?
  36. प्रश्न- 'शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।' जॉन डीवी के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
  37. प्रश्न- 'शिक्षा भावी जीवन की तैयारी मात्र नहीं है, वरन् जीवन-यापन की प्रक्रिया है। जॉन डीवी के इस कथन को उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए।
  38. प्रश्न- शिक्षा के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- शिक्षा विज्ञान है या कला या दोनों? स्पष्ट कीजिए।
  40. प्रश्न- शिक्षा की प्रकृति की विवेचना कीजिए।
  41. प्रश्न- शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ को स्पष्ट कीजिए तथा शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  42. प्रश्न- शिक्षा और साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए। इन दोनों में अन्तर व सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  43. प्रश्न- शिक्षण और प्रशिक्षण के बारे में प्रकाश डालिए।
  44. प्रश्न- विद्या, ज्ञान, शिक्षण प्रशिक्षण बनाम शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  45. प्रश्न- विद्या और ज्ञान में अन्तर समझाइए।
  46. प्रश्न- शिक्षा और प्रशिक्षण के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book